|
|
प्रस्तावना: पराधीनता का परोक्ष (अदृश्य) रूप
व्यक्ति के लिये स्वाघीनता का अर्थ मात्र उसका राजनीतिक और शासकीय बंधनों से मुक्ति एवं आजादी होना नहीं है, बल्कि उसे अपने व्यक्तिगत जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वावलंबी होना है। आज के आधुनिक युग में हम भले ही तकनीकी व सैद्धांतिक रूप से स्वतंत्र अवश्य दिखते हों, स्वयं को आजाद मानते हों, परंतु जब हम अपनी छोटी से छोटी बुनियादी जरूरतों, अपनी मानसिक शांति या आर्थिक फैसलों के लिए पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं, तो हम अनजाने में एक प्रकार की अदृश्य पराधीनता यानी मानसिक गुलामी के बंधन में बंधे होते हैं। यह स्थिति हमारे आत्मविश्वास को अंदर से खोखला और कमजोर कर देती है।
हमारी इसी मानवीय कमजोरी और हमारे आत्मविश्वास हेतु अनिवार्य स्वावलंबन के परम महत्व को रेखांकित करते हुए हमारे प्राचीन शास्त्रों में दिये गये ज्ञान और मार्गदर्शन हमारे लिये अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण सिद्ध होते हैं ।हमारे मनुस्मृति में स्पष्ट शब्दों में कहा है:
|
✨ सर्वं परवशं दुःखं सर्वमात्मवशं सुखम्। एतद्विद्यात्समासेन लक्षणं सुखदुःखयोः॥ (मनुस्मृति 4.160) अर्थ: जो कुछ भी दूसरों के अधीन (परवश) है, वह दुःख है;
और जो कुछ भी अपने वश में (आत्मवश) है, वही सच्चा सुख है। संक्षेप में सुख और दुःख
की यही सही परिभाषा है। |
1. निर्भरता ( पराधीनता ) के विभिन्न आयाम और उनके प्रभाव
व्यावहारिक जीवन में पराधीनता मुख्य रूप से तीन रूपों में दिखाई देती है, जो हमारे व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है:
· आर्थिक निर्भरता (Economic Dependence): जब आप अपने भोजन, वस्त्र, आवास या अपनी ख्वाहिशों के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहते हैं। ऐसी स्थिति में आपके जीवन के बुनियादी फैसले भी सामने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और इच्छा के अनुसार तय होने लगते हैं, जो आपके स्वाभिमान को चोट और आत्मविश्वास पर नकारात्मक प्रभाव पहुँचाता है।
· मानसिक एवं भावनात्मक निर्भरता (Mental & Emotional Dependence): यह सबसे गंभीर व खतरनाक पराधीनता है। जब आपकी व्यक्तिगत खुशी, दुख, गुस्सा या मानसिक शांति किसी दूसरे व्यक्ति के व्यवहार और उसके मू़ड पर टिक जाती है , तो आप अपने ही मन के गुलाम बन गये हैं। उदाहरण के लिए, किसी के मैसेज या कॉल न आने पर पूरे दिन का मूड खराब कर लेना , या किसी के द्वारा आपके प्रति अनुचित बात या व्यवहार से आपका अपसेट हो जाना, आपकी इसी मानसिक निर्भरता और पराधीनता का संकेत है।
श्रीमद्भगवद्गीता
के छठे अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण ने मन की इसी कमजोरी को दूर करने का अमर उपदेश दिया
है:
|
✨ उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्। आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः॥ (श्रीमद्भगवद्गीता 6.5) अर्थ: मनुष्य को अपने मन के द्वारा खुद का उद्धार करना
चाहिए, अपने आपको पतन की ओर नहीं धकेलना चाहिए। क्योंकि यह मन ही आत्मा का सबसे पक्का
मित्र है, और यही मन स्वयं का सबसे बड़ा शत्रु भी है। |
· पारिवारिक निर्भरता (Familial Dependence): परिवार में आपसी प्रेम, आदर और सहयोग व्यक्ति के पारिवारिक जीवन के सफल निर्वहन एवं इसके स्थायित्व का मूल आधार है। परंतु, जब कोई व्यक्ति अपने कैरियर, शिक्षा, विवाह या सामान्य जीवनशैली से जुड़े हर छोटे-बड़े निर्णय को खुद न लेकर पूरी तरह परिवार के हेड या अन्य सदस्यों पर आश्रित हो जाता है, तो उसकी अपनी मौलिक सोच, पहचान और क्षमता का विकास रुक जाता है और इस प्रकार व्यक्ति का आत्मविश्वास प्रभावित होता है।
2. पूर्ण आत्मनिर्भर (स्वावलंबी) बनने के 5 व्यावहारिक
उपाय
पराधीनता के इस बंधन को काटकर एक आत्मविश्वास एवं स्वावलंबनयुक्त गौरवशाली जीवन जीने के लिए अपने जीवन में निम्नलिखित 5 बदलाव लाना अत्यंत आवश्यक है:
१. वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित करें
(Financial Independence)
आत्मनिर्भरता
की पहली और सबसे मजबूत सीढ़ी आर्थिक रूप से सक्षम होना है। चाहे वह नियमित नौकरी हो,
खुद का व्यवसाय हो, या घर बैठे किया जाने वाला कोई फ्रीलांस काम। जब तक आपके पास आय
का एक स्वतंत्र स्रोत नहीं होगा, तब तक आपके फैसले मजबूत और आत्मविश्वास से पूर्ण नहीं हो सकते।
महाकवि
भर्तृहरि ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ 'नीतिशतकम्' में धन की इसी व्यावहारिक महत्ता को बताया
है:
|
✨ यस्यास्ति वित्तं स नरः कुलीनः स पण्डितः स श्रुतवान् गुणज्ञः। स एव वक्ता स च दर्शनीयः सर्वे गुणाः काञ्चनमाश्रयन्ते॥
(नीतिशतकम्) अर्थ: व्यावहारिक समाज में जिस व्यक्ति के पास धन (आर्थिक
आत्मनिर्भरता) होता है, उसे ही लोग कुलीन, विद्वान, शास्त्रज्ञ और गुणवान मान लेते
हैं। सांसारिक जगत में अधिकांश गुण धन का ही आश्रय लेते हैं। |
२. भावनात्मक रूप से मजबूत बनें
(Emotional Resilience)
अपनी खुशियों का रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में कदापि न सौंपें। अकेले रहने से घबरायें नहीं, बल्कि इसमें सकारात्मक बने रहें व स्वयं के सानिध्य में ही आनंदित रहें , रचनात्मक शौक ( hobbies जैसे किताबें पढ़ना, बागवानी, योग) विकसित करें। लोगों से उतनी ही अपेक्षायें रखें व उम्मीद पालें, जितनी व्यावहारिक हों, ताकि उनकी कोई उपेक्षा या उनसे मिली कोई नाउम्मीदी, आपके मानसिक संतुलन को न बिगाड़ सके एवं आप अशांत न हों।
३. स्वयं निर्णय लेने का साहस जुटाएं
(Decision Making)
शुरुआत से ही अपने दैनिक जीवन के छोटे-छोटे निर्णय पूरी जिम्मेदारी के साथ स्वयं लेना सीखें, इससे क्रमशः आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, तो आगे आप अपने करियर, निवेश और भविष्य की बड़ी योजनाओं जैसे बडे फैसले भी स्वयं लेने में स्वाभाविक रूप से सक्षम और आत्मविश्वास से पूर्ण होंगे। इस तरीके से जीवन में आपका आत्मविश्वास बढ़ता जाता सै, फिर आपके द्वारा कोई गलत फैसला होने पर भी, आप किसी अन्य को दोष देने के बजाय,अपनी गलती से ही एक नया सबक सीखने की सकारात्मक आत्मशक्ति से पुष्ट होते हैं।
४. बुनियादी जीवन कौशल सीखें
(Basic Life Skills)
रोजमर्रा
के कामों के लिए किसी और का मुंह न देखना पड़े, इसलिए हमें कुछ जरूरी लाइफ स्किल्स अनिवार्य
रूप से सीखना चाहिये, जैसे—हेल्दी कुकिंग, अपना कमरा व्यवस्थित रखना, बेसिक ड्राइविंग और आघुनिक डिजिटल टूल्स या गैजेट्स का कुशलता से उपयोग करना इत्यादि।
५. सही धन प्रबंधन और बचत
(Budgeting & Saving)
मात्र धन, पैसा कमाना ही आत्मनिर्भरता नहीं है, बल्कि कमाए हुए धन-पैसे का सही इस्तेमाल और भविष्य
के लिए बचत करना सबसे महत्वपूर्ण कौशल है। अपने अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना और अपना एक इमरजेंसी फंड जरूर बनाकर रखना ताकि संकट के समय में आपको किसी के आगे हाथ न फैलाना
पड़े।
कठिन समय
में भी याचक (मांगने वाला) बनने के बजाय स्वाभिमानी बने रहने की सीख देते हुए नीतिशतकम्
में कहा गया है:
|
✨ वरं वनं व्याघ्रगजेन्द्रसेवितं जनिद्रुमप्रस्रवणादिभूषितम्। न बन्धुमध्ये धनहीनजीवनम्॥ (नीतिशतकम्) अर्थ: हिंसक बाघों और बड़े हाथियों से भरे वन में, वन्य
फल और झरने का जल ही सहारा हो, रहना कहीं बेहतर है; लेकिन अपने सगे-संबंधियों के
बीच एक लाचार, धनहीन और दूसरों पर आश्रित जीवन जीना बिल्कुल भी उचित नहीं है। |
निष्कर्ष: सहयोग और निर्भरता का अंतर
अंत में,
हमें यह सूक्ष्म बात समझनी होगी कि 'आपसी सहयोग' (Interdependence) और 'पूर्ण निर्भरता'
(Dependence) में बहुत बड़ा अंतर होता है। समाज और परिवार में एक-दूसरे की मदद करना और प्रेमपूर्वक
मिलकर रहना जीवन को सुंदर और सुरक्षित अवश्य बनाता है परंतु, जब यह मदद हमारी एक प्रकार की कमजोरी बन जाए और हम अपने
पैरों पर खुद खड़े होने का प्रयास ही छोड़ दें, तो वह हमारी मानसिक पराधीनता बन जाती है।
इस संदर्भ में हमारे प्राचीन शास्त्रों में दिये गये ज्ञान और मार्गदर्शन हमारे लिये अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण हैं, इन्हें आत्मसात करके, अपने भीतर छिपी शक्तियों को पहचानकर , हम अपनी मानसिक पराधीनता से मुक्ति एवं पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत और सफल कदम बढ़ाने में सक्षम बन सकते हैं।
3. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
(FAQs)
प्रश्न 1: क्या परिवार से मदद मांगना
भी निर्भरता या पराधीनता की श्रेणी में आता है?
प्रश्न 3: आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
बनने की शुरुआत कहाँ से करें?
No comments:
Post a Comment