Showing posts with label अनाड़ी और खिलाड़ी. Show all posts
Showing posts with label अनाड़ी और खिलाड़ी. Show all posts

Friday, March 13, 2015

मन्नू , बन्तू ,राजकुमार और चंटाली ........

इक रहेन मन्नू,
इक रहेन बन्तू
इक रहेन राजकुमार
और इक रहेन चंटाली

मन्नू के गले में सइलेंसर ,
बन्तू के गले में लाउडस्पीकर ,
राजकुमार तो बस करें बकलोली,
चंटाली खोंखियायें जइसे भूजल तीतर ।

मन्नू खायें मकई की रोटी,
बन्तू खायें छौंकी खिचड़ी ,
राजकुमार खायें इटालियन पिज्जा ,
चंटाली खायें चाँटा , गाल पे उभरे पपड़ी ।

मन्नू बाँधें पगड़ी ,
बन्तू पहिरें सदरी ,
राजकुमार के पिजामे का लटक गया नाड़ा ,
और चंटाली बाँधें टोपी के ऊपर मफलौरी ।

मन्नू कहें चलो शिकार कर आबें,
बन्तू कहें चलो शिकार कर आबें,
राजकुमार कहें हमहूँ शिकार कर आबें,
त चंटाली बोले हाँ चलो हमहू शिकार कर आबें।

मन्नू ने मारी एक चिरैया,
बन्तू ने मारी दो चिरैयाँ,
राजकुमार हुर्र करके उड़ावे चिरैयाँ
और चंटाली  मारेन एक चुखरिया।

हा हा हा….हा हा हा…. हा हा हा…
अबे चुप………झूट्ठौ का हा हा हा .....  का समझे हो, चुखरिया मारवो आसान है का?

एक रहेन मन्नू , एक रहेन बन्तू, एक रहेन राजकुमार, एक रहेन चंटाली।