Showing posts with label लाल बहादुर शास्त्री. Show all posts
Showing posts with label लाल बहादुर शास्त्री. Show all posts

Saturday, August 8, 2015

भारतमाता के अनमोल रतन...... श्री लाल बहादुर शास्त्री

तुम भारत के थे अनमोल रत्न , 
तेरा यश अब भी भारत गाता ।
हुए धन्य तुम्हे पुत्ररत्न पाकर ,
पिता शारदा , रामदुलारी माता ।1।

तुम दृढ़ प्रतिज्ञ थे सत्यनिष्ठ,
शिक्षा के थे अभ्यर्थी कठोर ।
जो पैसे नहीं पास में नाव के,
पढ़ने जाते थे तुम गंगानदी तैर ।2।

गाँधी नेहरू के तुम परम भक्त
रगरग में थी कर्तव्य भावना भरी ।
कर दिया समर्पित राष्ट्रहेतु स्वयं को
जब बजी आजादी की रण भेरी ।3।

जब गाँधी जी ने सन् बयालीस में
कहा अंग्रेजों से कि भारत छोड़ो ।
तब आवाज बुलंद किया तुमने भी
करते आवाहन कि 'मरो नहीं मारो '।4।

तुम निडर साहसी अगुआ थे
भारत को गौरव और मान दिया।
जब किया पाक ने नापाक युद्ध ,
तुमने उसका मुँहतोड़ जबाब दिया ।5।

की सीमा चौकस ,सैनिक तत्पर
विजयी बन भारतध्वज लहराया ।
नारा जयजवान जयकिसान का दे
भारत ने आत्मशक्ति वापस पाया ।6।

तुमको पा भारत माँ धन्य हुई
हे लाल बहादुर हे लाल रतन ।
तुम अद्भुत भारत के गौरव थे ,
हम करते तुमको कोटि नमन ।7।
-देवेंद्र